![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240228_1939481712040033.jpg)
अनादरा। मंगलवार को ग्राम पंचायत अनादरा में आस-पास की ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड पंचों को पंचायतीराज विभाग के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत सिंह वाघेला, सरपंच गुलाब कंवर शक्तावत, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मीलाल जीनगर, पूर्व उपसरपंच राजेन्द्र सिंह सोलंकी, कनिष्ठ लिपिक अर्जुन सिंह, कालूराम, कैलाश कुमार, कैलाश राव, लक्ष्मण कुमार सहित कई वार्ड पंच मौजूद थे।