![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240113_215222760802747.jpg)
रेवदर/वड़वज। भाजपा संगठन प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी का सिरोही के वडवज आगमन पर करणी सेना जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता सुजान सिंह वडवज के नेतृत्व में साफा एवं फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240113_215231142218713.jpg)
स्वागत करने पर राजवी ने करणी सेना एवं राजपूत समाज का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि अभिमन्यु सिंह राजवी पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरूसिंह शेखावत के दामाद पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी के बेटे हैं। सुजानसिंह वड़वज से मुलाकात के बाद अभिमन्यु सिंह राजवी वडवज से सीधे सुन्धा माता के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान करणी सेना जिला अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज, जिला सचिव हरिसिंह देवडा, जसवंत सिंह देवड़ा, शैतानसिंह जालमपुरा, बन्टु सिंह वडवज, जेठाराम माली, महेंद्र सिंह हुम्बड,वीरम सिंह रायपुर सहित राजपूत समाज के कई बन्धु मौजूद थे।