पामेरा। 23 मार्च का दिन हिंदुस्तान के इतिहास में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220323-WA0204.jpg)
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो,सिरोही द्वारा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति, मुख्यालय सिरोही के सहयोग से रेवदर ब्लॉक के ग्राम पामेरा में आजादी का अमृत महोत्सव एवं जन-कल्याणकारी योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति के कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल, सरपंच श्रीमती प्रवीणा देवी गर्ग, उप सरपंच मफत लाल माली,प्रिंसिपल गमनाराम कोली,डाक निरीक्षक कोमल प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी सुनील माथुर, वार्ड पंच लक्ष्मण माली, दिलीप सिंह देवडा,सामाजिक कार्यकर्ता त्रिकमाराम गर्ग, देवीदान चारण के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220323-WA0206-1024x768.jpg)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति के कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल ने मातृभूमि की आजादी के लिए शहीद होने वाले भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हे कोटि कोटि वन्दन करते हुए राष्ट्रीय एकता में योगदान देने वाले लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद एवं भगत सिंह के योगदान पर जानकारी प्रदान की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220323-WA0205-1024x768.jpg)
प्रिंसिपल गमनाराम कोली ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए 1857 की क्रान्ति में मंगल पाण्डे के योगदान पर प्रभावी जानकारी दी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220323-WA0208-1024x768.jpg)
डाक विभाग के डाक निरीक्षक कोमल प्रसाद ने डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना, पी.एल.आई, सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति योजना,इंडिया पोस्ट बैंक,आर.डी. के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के पूर्व में आयोजित निबंध, पेंटिंग, प्रश्नोतरी इत्यादि के विजेता प्रतियोगिता को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पंचायत सहायक जगदीश कुमार राव ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में पंचायत सहायक जगदीश धारावत,गणपत सिंह,पोपट लाल,आंगनवाडी कार्यकर्ता इन्द्रा देवी राव इत्यादि का सहयोग रहा।