मण्डार। इंडियन कांग्रेस आर्मी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं गुजरात सेवादल के प्रदेश कोषाध्यक्ष भंवर लाल दोशी एवं कांग्रेस के युवा नेता मफतलाल बुनकर ने उनका साफा व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230208_195612.jpg)
इंडियन कांग्रेस आर्मी की मुख्य संरक्षक श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, युवा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, भारतीय कांग्रेस आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख केसर सिंह सांखला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष भंवरलाल दोशी एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर इंडियन कांग्रेस आर्मी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया द्वारा मफाराम भील को इंडियन कांग्रेस आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सोमाराम कलबी को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की गई। इन्हें अतिशीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230208_195552.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230208_195539.jpg)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष भंवरलाल दोशी एवं युवा कांग्रेस नेता मफतलाल बुनकर ने बताया कि मफाराम भील को इंडियन कांग्रेस आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष बनाएं जाने से एवं सोमाराम कलबी को उपाध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश कांग्रेस आर्मी के संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही कांग्रेस का वोट बैंक भी बढ़ेगा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230208_195621.jpg)
इस दौरान मफाराम भील को ब्लॉक अध्यक्ष व सोमाराम कलबी को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए जाने पर इंडियन कांग्रेस आर्मी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं गुजरात सेवादल के प्रदेश कोषाध्यक्ष भंवर लाल दोशी एवं कांग्रेस के युवा नेता मफतलाल बुनकर ने उनका साफा व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस आर्मी के पदाधिकारी नारायण लाल चौधरी, जयंतीलाल भाट, रणछोड़ भील, हंसा राम भील आवलिया, रणछोड़ राम भील सोरडा, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, नानजी राम कलबी, नरपत सिंह राव, ईश्वर लाल सोलंकी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।