![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230817_210313-1.jpg)
रेवदर। पंचायत समिति सभागार रेवदर में चल रहे इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण शिविर का आज उपखंड अधिकारी दुदाराम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण कार्य में फुर्ती करने के निर्देश भी दिए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230817_210340.jpg)
शिविर में स्मार्ट फोन लेने के लिए ग्रामीण महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा हैं। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना को लेकर ग्रामीण महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा हैं। इस दौरान शिविर में सूचना सहायक मनोज जीनगर, कनिष्ठ लिपिक हरीश दवे, अर्जुन राम, महेश कुमार, अनिता एवं विद्यालय सहायक सेवाएं दे रहें हैं।