![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240528_164035241816932.jpg)
मण्डार। आज उपखंड अधिकारी रेवदर सुबोध सिंह चारण एवं नायब तहसीलदार मण्डार आसूराम नायक द्वारा श्री लीलाधारी गौशाला संस्थान मण्डार का निरीक्षण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240528_1640441635000425.jpg)
अभी काफी तेज गर्मी पड़ रही है इसलिए मूक पशु गायों के चारा, पानी, छाया हेतु शेड आदि के संबंध में जानकारी एवं व्यवस्था हेतु गौशाला का निरीक्षण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240528_164027399932848.jpg)
इस दौरान गौशाला में गायों के लिए चारा की, पेयजल की एवं छाया हेतु शेड आदि की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध मिली।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240528_164054243962812.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240528_1640112014419327.jpg)
इस पर उन्होंने गौशाला के कार्यो की सराहना भी की। इस दौरान गौशाला कैशियर तेजाराम माली द्वारा उपखंड अधिकारी रेवदर सुबोध सिंह चारण एवं नायब तहसीलदार मण्डार आसूराम नायक का दुपट्टा पहनाकर एवं गौमाता की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया गया।