मण्डार। बालिका विद्यालय मण्डार में चंद महीने पहले ही सेवा देने आएं युवा शिक्षक करमी राम द्वारा सकारात्मक सोच के साथ नवाचार किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230126_194217.jpg)
जिसके कारण आज उनकों गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेवदर उपखंड अधिकारी दूदाराम द्वारा उपखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230126_200932.jpg)
गौरतलब है कि करमी राम मण्डार के पास ही स्थिति सोरड़ा गांव के निवासी हैं। उनके द्वारा कम स्टाफ एवं कम संसाधनों के होने के बाद भी विद्यालय में अच्छा कार्य किया जा रहा हैं। अभी उनके पास प्रिंसिपल का भी चार्ज है। उन्होंने अपने विद्यालय के स्टाफ साथियों के साथ में मिलकर शिक्षा में तकनीक का अनूठा प्रयोग किया हैं। एक नवाचार किया है जिसमें विद्यालय में शिक्षकों के कम होने की कमी को उन्होंने डिजिटल माध्यम से शिक्षा का प्रयास कर दूर करने का उम्दा प्रयास किया हैं। हर कक्षा में स्मार्ट टीवी लगाई गई हैं जिसके माध्यम से बालिकाओं को पढ़ाई करवाई जा रही हैं।जिसमें इन्होंने एवं साथियों ने स्वयं भी भामाशाह बनकर साथ ही भामाशाहों से भी सहयोग लेकर काफी उम्दा कार्य किया गया हैं। इसलिए आज उनका उपखंड स्तर पर सम्मान किया गया। उनके सम्मानित होने पर शिक्षक साथियों,मित्रों एवं ग्रामीणों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी।