सिरोड़ी। अमलिडों’ भजन पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया और खूब पाई तालियाँ। विद्यार्थियों द्वारा अंधविश्वास में न पड़ने,कन्या भ्रूण हत्या न करवाने,बेटा-बेटी को समान दर्जा देने पर एक लघु नाटिका का मंचन किया,जिसको सभी दर्शकों व अतिथियों ने सराहा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0253.jpg)
समीपवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाण का सत्र 2021-22 का रात्रिकालीन वार्षिकोत्सव “उड़ान” एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0254-1024x678.jpg)
प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह देवड़ा के अनुसार इस कार्यक्रम में पूनमसिंह सोलंकी सीबीईओ रेवदर ,पीईईओ पामेरा गमना राम कोली, शैतान सिंह देवड़ा सरपंच सिरोड़ी , महिपाल सिंह देवड़ा उपसरपंच सनवाड़ा, दीपेंद्र सिंह देवड़ा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिरोही का आतिथ्य रहा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0249-1024x678.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण से किया गया।
विद्यालय के नोनिहालों व पूर्व में इस विद्यालय में अध्ययन कर चुके विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
‘अमलिडों’ भजन पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया और तालियाँ बटौरी।
विद्यार्थियों द्वारा अंधविश्वास में न पड़ने,कन्या भ्रूण हत्या न करवाने,बेटा-बेटी को समान दर्जा देने पर एक लघु नाटिका का मंचन किया,जिसको सभी दर्शकों व अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीईओ सोलंकी ने बच्चों के और ग्रामवासियों के इस जुनून व विद्यालय को दिए गए सहयोग की सराहना की एवं इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0251-821x1024.jpg)
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवड़ा ने बेटियों को बेटों के ही समान दर्जा देकर उनको भी उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर अथितियों के कर कमलों से भामाशाहों का माला,साफा व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पुरोहित,खंगार पुरोहित,मोतीलाल पुरोहित, चेलाराम पुरोहित,भूराराम पुरोहित, प्रकाश पुरोहित व अमृत पुरोहित का सहयोग रहा। प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह देवड़ा ने सभी अतिथियों व ग्रामवासियों का आभार जताया।
मंच सारथी के रूप में जगदीश धारावत हाथल ने अपनी भूमिका निभाई।
ये रहे उपस्थित- पूनमसिंह सोलंकी सीबीईओ रेवदर , पीईईओ पामेरा गमना राम कोली,शैतान सिंह देवड़ा सरपंच सिरोड़ी , महिपाल सिंह देवड़ा उपसरपंच सनवाड़ा, दीपेंद्र सिंह देवड़ा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिरोही, जगदीश धारावत हाथल ,जगदीश राव पामेरा , भवानी सिंह देवड़ा , नरेंद्र सिंह चंपावत ,शिक्षिका इंद्रा ,वाण के समस्त भामाशाह , सक्रिय कार्यकर्ता एवं अभिभावकगण।
गांवों का संगी न्यूज़ के विशेष संवाददाता जगदीश धारावत की खास रिपोर्ट।