करोटी। कस्बें के नवा कृषि फार्म पर पोपटलाल माली परिवार द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211209-WA0146.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0089-1024x682.jpg)
साथ ही उनके परिवार में दत्तक पुत्र-पुत्री ग्रहण संस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211209-WA0140-1024x682.jpg)
इस दौरान सिरोही रियासत के पूर्व महाराजा श्रीरघुवीरसिंहजी देवड़ा द्वारा इस दत्तक पुत्र-पुत्री ग्रहण संस्कार में पुत्र-पुत्री दलपत कुमार-चंदा कुमारी को भेंट स्वरूप पगड़ी एवं 2100 रुपये आशीर्वाद रूप में भेजें गए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211203-WA0094-576x1024.jpg)
साथ ही इन्द्रदानजी चारण द्वारा साफ़ा भेंट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पोपटलाल माली के सभी पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार एवं मित्र गण मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211209-WA0154-1024x683.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211209-WA0151-1024x682.jpg)
आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से राजघराने के सदस्य पधारें थे, जिसमें रोहुआ से कृष्णवीर सिंह देवड़ा, ड़बाणी से पृथ्वीराज सिंह देवड़ा, कृष्णपाल सिंह देवड़ा, निम्बज से मोहनसिंह देवड़ा, भटाणा से सौभाग्य सिंह देवड़ा, लुणोल से कल्याणसिंह देवड़ा, मेर-मांडवाड़ा से गुमानसिंह देवड़ा, सिन्दरथ से प्रभुसिंह देवड़ा, मालगांव से हरिसिंह देवड़ा, भेरूगढ़ से विक्रमसिंह देवड़ा, बालदा से जब्बरसिंह, थल से देवीसिंह, उचमत से ईश्वरसिंह देवल एवं चेकला से महिपालसिंह सहित कई राजघराने के सदस्यों ने दत्तक पुत्र-पुत्री ग्रहण संस्कार समारोह में भाग लेकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0027-1024x682.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0024-1024x682.jpg)
आयोजित कार्यक्रम में पोपटलाल माली के साथ भूराराम, मफाराम,हरजीराम, करसनलाल,नारायणलाल, अमृतलाल सहित पूरा सांखला परिवार उपस्थित था। इस दौरान पोपटलाल माली के सभी रिश्तेदारों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।