अहमदाबाद। सोमवार को अहमदाबाद शहर में प्रवासी बंधुओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित एवं उनके साथ जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य भी थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/41021-8.jpeg)
इस दौरान सिरोही जिले के प्रवासी व राजपुरोहित समाज अहमदाबाद द्वारा उनका पुरोहित होटल कांकरिया में भव्य स्वागत समारोह रखा गया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने विश्वास दिलाया कि जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसका ऋण में जनता की सेवाकर और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में पूरे प्रयास करूंगा साथ ही जिले भर में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
जनता की शिकायतों और बंद पड़ी सेवाओं से जल्द अवगत होकर उन सेवाओं को जनता तक पहुचाने में हम सार्थक प्रयास करेंगे। आगामी पांच सालों में हमारी सेवा पर खुद जनता हमे आभार दे ऐसा कार्य हमारी टीम करने को कटिबद्व हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/41021-9-1024x462.jpeg)
इस आयोजन में जिला प्रमुख के साथ जिला परिषद वार्ड संख्या 19 से विजय हुए किरण राजपुरोहित ने जिला प्रमुख के साथ मिलकर 36 कौमो में विकास के कार्यो को गति देने में अपना विश्वास जताया। उनके साथ जिला परिषद वार्ड संख्या 15 से जीते रीना देवी भुवनेश पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य रेखादेवी विक्रम पुरोहित, मनीषा पुत्री गोविंद मंडवारिया, रमेश मनादर, सरपंच नैनसिंह नून एवं अहमदाबाद से भाजपा संयोजक एवं रेलवे बोर्ड मेम्बर नरेन्द्र राजपुरोहित ने राजनीति में रहकर जनता की सेवा करने पर सार्थक प्रयास जारी रखने में रुचि जताई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/41021-10-1024x462.jpeg)
इस दौरान अतिथियों का माला साफा व स्मृति चिह्न द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन के मुख्य सहयोगकर्ता ईश्वरलाल सिलदर, मफतलाल रेवदर, मोतीलाल वाण, प्रतापराज रेवदर, खेताराम छापोल, शिवलाल बरलूट, नारायण मंडवारिया, हिम्मतराम पाडीव, मितेश तंवरी, खँगारमल वाण, वेलाराम फुंगणी, आनंद जीरावल, डॉ अमृत मेरमण्डवाड़ा, पारस जीरावल, रोहित भटाणा, विनोद दांतराई, अनाराम वाण, किरण सिलदर, विशाल निम्बज, दिनेश भटाणा, वनराज भटाणा, ख़ूबाराम नारोल, श्रवण सिलदर, प्रणवभाई सिलदर, नारायण कैलाशनगर, निलेश डोरड़ा, ललित असावा तेजाराम सिलदर विक्रम हालीवाडा राजेन्द्र सिलदर मुकेश जीरावल आदि मौजूद रहे।
गांवों का संगी के विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित की खास रिपोर्ट।