![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_2010441630246945-1024x529.jpg)
सिरोड़ी। आमजनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए। यह बात आज विधायक मोतीराम कोली ने सिरोड़ी में आयोजित विकसित भारत, संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में कही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_201135591597275-1024x416.jpg)
आज हमारा संकल्प,विकसित भारत, संकल्प यात्रा सिरोड़ी ग्राम पंचायत पहुंची। इस यात्रा के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उससें जोड़कर लाभान्वित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_2011241182571940-1024x410.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_201029548138064-1024x320.jpg)
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक मोतीराम कोली, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश सोनी,एईएन पंचायत समिति संजय हंस, सरपंच शैतान सिंह देवड़ा, युवा भाजपा नेता एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक दीपेंद्र सिंह पीथापुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता डायालाल दवे गुलाबगंज आदि ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो भी ग्रामीणों को सुनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया गया। साथ ही विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी। वही खादी ग्रामोद्योग विभाग के आनंद आर्य द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_2010031050612204-1024x443.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_200930878325544-1024x646.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_2009491057204097-1024x315.jpg)
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक मोतीराम कोली, सिरोड़ी सरपंच शैतान सिंह देवड़ा, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश सोनी, एईएन पंचायत समिति रेवदर संजय हंस, भाजपा नेता एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक दीपेंद्र सिंह पीथापुरा, भाजपा नेता डायालाल दवे, दिनेश प्रजापत, जयदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सिरोड़ी कर्मवीर सिंह, सहकारी समिति रमजान खान, जलदाय विभाग से जेईएन खुशीराम मीणा, रसद विभाग से सहीराम, पंचायत समिति रेवदर से वचनाराम, ,दीवानसिंह देवड़ा, गोविन्द भाई, तलकाराम, जयप्रकाश नागर सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231227_2011031255379545-1024x477.jpg)
इस अवसर पर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक जयप्रकाश नागर द्वारा बेहतरीन मंच संचालन किया गया। हमारा संकल्प, विकसित भारत का कैलेंडर, पेम्पलेट,टीशर्ट, टोपी आदि लाभार्थियों को वितरित किए गए।