![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240222_200657894418803-1024x542.jpg)
रेवदर। पंचायत समिति रेवदर में पदभार ग्रहण करने वाले खंड विकास अधिकारी हेमाराम का ग्राम विकास अधिकारी संघ रेवदर द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल एवं जिला प्रतिनिधि लक्ष्मीलाल जीनगर द्वारा माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img20240222124946690986024-1024x576.jpg)
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश सोनी, भरत सिंह वाघेला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार, जेटीए महेंद्र कुमार, मण्डार सरपंच परबत सिंह देवड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रणजीत कुमार वाणिका, गोविन्द सैनी, श्रवण गोयल, कृष्ण लाल राणा, हनुमान विश्नोई, रतनाराम, महेंद्र प्रजापत, कमलेश पुरोहित, सत्यपाल सिंह देवड़ा, नीलेश गर्ग, नोरंग लाल, कविता शर्मा, प्रभुराम देवासी, प्रकाश देवासी, अर्जुन पुरोहित, कन्हैयालाल लखारा, बनवारीलाल, चंदन दान, रमेश विश्नोई, रमेश प्रजापत, रतनदीप सिंह राव, पवन ओसवाल, राजेश कुमार, कुशलाराम, हिंगलाज दान सहित कई ग्राम विकास अधिकारी एवं रोजगार सहायक मौजूद थे।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी हेमाराम द्वारा सभी कार्मिकों को समय के साथ अपडेट रहने एवं समय पर हर काम करने की सलाह दी। साथ ही हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।