कालंद्री। निकट के मेरमाण्डवाडा गांव में रविवार को क्षेत्रपाल देवता सोनाणा खेतलाजी के साथ मंछा माताजी एवं रोहिणी माताजी के भव्य नूतन मंदिर प्रवेश महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। खेतलाजी भगवान के परम भक्त सतीश लालचंद जैन के सानिध्य में महोत्सव आयोजित किया गया।
आयोजित महोत्सव में गांव में होकर भव्य वरघोडा निकाला गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ खेतलाजी व माताजी का नूतन मंदिर में प्रवेश हुआ। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ महाआरती व संगीतकार द्वारा भक्ति भावना का आयोजन किया गया।
इस दौरान जैकारों से वातावरण भक्तिमय हुआ साथ ही भक्तों ने ढोल की ताल पर जमकर नृत्य किया एवं महिलाओं ने मंगलगीत खूब गाए।
भक्त सतीश जैन ने बताया की पूना, मुम्बई, बैंगलुरु, कोल्हापुर एवं अहमदाबाद से भी भक्त, भाविकों ने महोत्सव में भाग लिया हैं। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान हूकमीचंद, जितेन्द्र, अनिल, हंजारीमल, वेलाराम पुरोहित, अमृतलाल प्रजापत समेत कई गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे। जैन ने बताया की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 5 फरवरी 2022 को होगी।
कालन्द्री से हमारें विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित,जुगनू की खास रिपार्ट।