बांट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांट में आज परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0156.jpg)
प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य श्रीमती दानुदेवी भेराराम चौधरी एवं बांट सरपंच श्रीमती संगीता देवी ललित कुमार भाट के हाथों से दीप प्रज्वलित कर, ध्वजारोहण कर किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0162.jpg)
कार्यक्रम में आए अतिथियों का जिसमें पंचायत समिति सदस्य दानुदेवी भैराराम चौधरी एवं सरपंच संगीता देवी ललित कुमार भाट का फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0159.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0163.jpg)
आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी हिरालाल भाट, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भेराराम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच ललित कुमार भाट, विद्यालय समिति अध्यक्ष विहाराम चौधरी, छोगाराम पुरोहित, नानचंद कोली, रमेश चौधरी, सवशी चौधरी, दलपत पुरोहित एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफगण मौजूद रहे।