![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240126_1925111746620391.jpg)
सिरोही। पुष्पेंद्र सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सिरोही को विधानसभा चुनाव-2023 में वाहन व्यवस्था कार्य में सराहनीय कार्य करने पर जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।