![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240319_2112212019016341.jpg)
वासन। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार आज वासन ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पवन ओसवाल द्वारा ग्राम पंचायत वासन के सभी मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240319_2112371270574622.jpg)
इस दौरान उन्होंने मौक़े पर जाकर लाइट, पानी, शौचालय, दिव्यांगों हेतु रैम्प आदि व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पवन ओसवाल एवं मतदान कार्य में लगे शिक्षकों द्वारा वोटर हेल्प लाइन डाउनलोड करवाने का तथा मतदाता जागरूकता का कार्य सभी विद्यालयों में किया गया।