सोरड़ा। हर कोई व्यक्ति अपना जन्मदिन वैसे तो विशेष रूप से मनाता है लेकिन बाँट के पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव ललित कुमार भाट ने कुछ हटकर आज अपना जन्मदिन मनाया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230516_200012-1.jpg)
उन्होंने अपने मित्रों के संग सोरड़ा स्थित गौशाला में जाकर गौसेवा कर अपना जन्मदिन मनाया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230516_200002.jpg)
इस दौरान उन्होंने गौमाता को एक ट्रॉली हरा चारा और करीब 50 किलो गुड़ खिलाया। उसके बाद उन्होंने अपने मित्रों संग एवं वहाँ से गुजर रही मनरेगा श्रमिक महिलाओं के संग अपने जन्मदिन का केक काटकर अलग ही तरीकें से कुछ हटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही मित्रों के साथ-साथ मनरेगा महिला श्रमिकों को भी केक खिलाया एवं नमकीन एवं मिठाई खिलाई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230516_195952.jpg)
जिस पर मनरेगा महिला श्रमिक भी उन्हें लाखों दुआएं दे रही थी। इस दौरान उन्होंने गौशाला में कार्यरत गौसेवक श्रमिकों को भी केक, मिठाई एवं नमकीन खिलाया। ऐसा अनोखा अनूठा जन्मदिन आज देखने को मिला। काफी खुशी महसूस हुई क्योंकि गौशाला जैसी पवित्र जगह पर जन्मदिन मनाना बड़े ही सौभाग्य की बात हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230516_195943.jpg)
इस दौरान हीरसिंह बीका, करसन पंचाल, महेश अग्रवाल, शकूर भाटी, भैराराम चौधरी, पूराराम चौहान, मानाराम चौधरी, बाबूलाल जोशी, मोंटू सोनी, महेंद्र सिंह, इम्तियाज भाटी, गोविन्द कुमार, प्रकाश चौधरी, मितेश कुमार,रावताराम चौधरी सहित कई मित्र एवं मनरेगा महिला श्रमिक लोग मौजूद थे।