वरमाण। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के जन्मदिन के अवसर को लेकर वरमाण में कांग्रेस नेता एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति वरमाण के अध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल द्वारा इस सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_181736.jpg)
इस दौरान गरीब तबके के करीब 51 जरुरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_181808.jpg)
ग्राम सेवा सहकारी समिति वरमाण के अध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल ने बताया कि वरमाण स्थित उनके पेट्रोल पम्प पर 11 पौधें भी लगाए गए हैं। इन पौधों के कारण वातावरण शुद्ध होगा गौरतलब है कि कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा था एवं कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_181852.jpg)
उन्होंने बताया कि पौधों को लगाने से वे बड़े पेड़ बनेंगे एवं ना केवल ऑक्सीजन देंगे बल्कि राहगीर को छाया भी प्रदान करेंगे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे पौधें लगाने चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेता हिमपाल सिंह देवल ने एक पेड़ के पास खड़े होकर बताया है कि पिछले साल सांसद नीरज डांगी के जन्मदिन के अवसर पर यह लगाया गया था आज इतना बड़ा हो गया है। इस दौरान आयोजित कंबल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम में वरमाण के पूर्व सरपंच गुलाब सिंह देवड़ा, शैलेन्द्र सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह देवड़ा, उकाराम कोली, शंकर कोली, नरपतसिंह, भरत मेघवाल, गोकुल देवासी, आंसू राम भील, मदन सिंह देवड़ा आदि मौजूद थे।