सिरोही। नवनियुक्त सिरोही जिला कलक्टर भंवरलाल ने आज बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय की व्यवस्था को जांचा साथ ही कार्मिकों को लापरवाही न बरतने के दिए सख्त निर्देश।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0033.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0036-461x1024.jpg)
सिरोही जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉक्टर भँवर लाल ने आज बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान डीएम ने हॉस्पिटल की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं को भी जाँचा, साथ ही मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी।