![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240103_213850560821019.jpg)
जेतावाडा। ग्राम पंचायत जेतावाड़ा के वार्ड संख्या 7 पर हुए उपचुनाव में लवजीराम मेघवाल को निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया। वार्ड संख्या 7 के वार्ड पंच शांतिलाल भाट के उपचुनाव से सरपंच निर्वाचित होने पर वार्ड संख्या 7 की सीट खाली हुई थी। इसलिए वार्ड नं सात के लिए उपचुनाव हुआ जिसमें लवजीराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी श्रवण कुमार गोयल, चुनाव अधिकारी नटवर लाल, प्रेमसिंह देवड़ा, सरपंच शांतिलाल, शांतिलाल पुरोहित, वर्धाराम पुरोहित, प्रताप पुरोहित, वलभा पुरोहित, समाज सेवी हीरसिंह बीका, दिनेश कुमार पुरोहित, सोमाराम मेघवाल, डायालाल भिलेचा, श्रवण कुमार संत आदि उपस्थित थे।