रेवदर। पंचायत समिति रेवदर के सभागार में साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन व लोकार्पण समारोह( छगन छंद सवैया काव्य संग्रह व नैसर्गिक चिंतन के विविध बिंब निबंध संग्रह) सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनभाई पुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक जगसीराम कोली, रेवदर प्रधान राधिका अर्जुन देवासी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211107-WA0126.jpg)
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश रावल, पूर्व ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्वान व सुविख्यात राजस्थान के चारण कवि , हिन्दी , राजस्थानी व डिंगल भाषा के विज्ञ कवि महादान सिंह चारण , पूर्व प्रधानाचार्य व राष्ट्रीय स्तर पर सुविख्यात गजलकार व कवि , अखिल भारतीय साहित्य परिषद , जिला सिरोही के अध्यक्ष कविवर दिलीप सिंह दीपक, प्रमुख गजलकार व उपन्यासकार बी के गुरुदेव, पूर्व सब इंस्पेक्टर पुलिस ,पालनपुर गुजरात के सानिध्य में डाॅ गर्ग विज्ञ की पुस्तकों का विमोचन व लोकार्पण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211107-WA0118-1024x497.jpg)
आयोजित कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल माला , साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों साहित्यप्रेमी लोगों की मौजूदगी रही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211108-WA0217-1024x576.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211108-WA0216-1024x576.jpg)
विद्वन्मंडल की उपस्थिति व सभागार में खचाखच श्रोताओं की उपस्थिति में कवियों की कविताओं का अपूर्व व अनुठा अविस्मरणीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एडवोकेट अर्जुन देवासी, दिनेश गर्ग, जीरावल सरपंच कांतिलाल कोली सहित कई साहित्यप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे।