मण्डार। कवि कानदान जी की यह कविता है कहते है जब वे अपनी सुरीली आवाज में इस कविता को सुनाते थे तो अक्सर श्रोता रो पड़ते थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_191538.jpg)
आज भी इस कविता को हमें सुनते रहना चाहिए। हम इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज 15 अगस्त 2022 को हमनें 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही उमंग के साथ मनाया। इस बार का स्वतंत्रता दिवस वाकई कुछ खास ही था हर किसी को पहली बार हर घर तिरंगा फहराने का सुनहरा अवसर मिला। मण्डार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सुबह मण्डार सरपंच परबतसिंह देवड़ा एवं प्रिंसिपल चतराराम माली द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मण्डार थानाधिकारी अशोक सिंह चारण एवं सरपंच परबतसिंह ने नन्हे मुन्ने बच्चों के मार्च पास्ट को सलामी भी दी। वही कार्यक्रम में उपतहसीलदार मण्डार पारस कुमार राणा, भामाशाह नीरव बोकड़िया, गांवों का संगी न्यूज़ संपादक गोविन्द कुमार आदि उपस्थित थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_131936.jpg)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। भामाशाहों ने पुरस्कार वितरित कर बच्चों का खूब उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल चतराराम माली, सरपंच मण्डार परबतसिंह, थानाधिकारी अशोक सिंह चारण एवं भामाशाह नीरव बोकड़िया ने अपने संबोधन से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजित कार्यक्रम में लवजीराम बुनकर, आसुराम लूणिया, अमराराम मेघवाल, कन्हैयालाल गर्ग, हीरालाल गहलोत,कालूराम रावल, कालूराम जीनगर, फौजा राम रावल, रामनिवास, भूरा राम मेघवाल, छगनलाल मेघवाल, नीलेश कुमार, रमेश कुमार पुरोहित, चंदू अग्रवाल,शैलेष अग्रवाल,अल्ताफ सोढा, अमृत सैन, हितेश जैन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।