![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230615_181152-2-300x133.jpg)
धाण। ग्राम पंचायत धाण में आयोजित दो दिवसीय महंगाई राहत कैम्प का आज समापन हुआ। आयोजित कैम्प में आएं ग्रामीणों को अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत सिंह वाघेला, नायब तहसीलदार किशनलाल सैन, सरपंच शंकरलाल राणा, कांग्रेस कार्यकर्ता पूनमचंद पुरोहित एवं ग्राम विकास अधिकारी कन्हैयालाल लखारा, कनिष्ठ लिपिक हरीश दवे द्वारा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित महंगाई राहत कैम्प को लेकर ग्रामीणों में दिखा खासा उत्साह, महिला, बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी लाभ सुनिश्चित करने को दिखे उत्सुक। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कैम्प प्रशासन गांवों के संग अभियान अंतर्गत धाण ग्राम पंचायत में दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर का आज समापन हुआ। आयोजित कैम्प में राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग,आयुर्वेद चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग आदि कई विभागों की स्टाल लगाई गई। कैम्प में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करने का आमजन ने लाभ उठाया। विशेषकर 500 रुपये में गैस सिलेंडर, प्रतिमाह 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री, प्रतिमाह 2000 यूनिट कृषि बिजली फ्री, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित करीब 10 योजनाओं में पंजीयन कराया। राजस्व विभाग के द्वारा नाम शुद्धिकरण एवं नामांतरण भी किया गया। इस दौरान शिविर में आईटी विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230615_181213.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230615_181152-2-300x133.jpg)