![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230908_195539-1-464x1024.jpg)
अनादरा। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ-अवसर को लेकर गांव के हिन्दू धर्म के जागरूक लोगों ने पूरे गांव में निकाली शोभायात्रा। इस दौरान चारों तरफ भगवा ध्वज लहरा रहा था एवं भगवान कृष्ण के गानें बज रहे थे। इस दौरान गोविंदा बना नन्हा बालक सुगंधिम बड़गुर्जर शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बना रहा। गोविंदा बना नन्हा बालक सुगंधिम बड़गुर्जर सबकों बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। एक प्रकार से सबकों मोहित कर रहा था। मानों भगवान कृष्ण ही उस नन्हें बालक में समा गए हो। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती पूरे गांव से गुजरी। इस दौरान कई लोगों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।