कालन्द्री। नवपरगना राजपुरोहित समाज जिसकी सीमा राजस्थान के सिरोही, जालौर तथा गुजरात के बनासकांठा जिले तक फैली है इसके एक विशाल मानचित्र का अनावरण बुधवार को उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0183.jpg)
नवपरगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री में समाजसेवी व भामाशाह अजयराज प्रेमराज रायगर पोसिन्तरा आबूगोड परगना द्वारा प्रारूपित नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का भव्य अनावरण समारोह दण्डीस्वामी देवानंदजी सरस्वती महाराज के सानिध्य में 20 अक्टूबर बुधवार को सम्पन्न हुआ।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0208-1024x682.jpg)
नवपरगना राजपुरोहित समाज जिसकी सीमा राजस्थान के सिरोही, जालौर तथा गुजरात के बनासकांठा जिले तक फैली हैं। इसके एक विशाल मानचित्र का अनावरण बुधवार को हर्ष-उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0210-1024x682.jpg)
इस मानचित्र के प्रारुपकर्ता समाजसेवी व भामाशाह अजयराज रायगर पोसिन्तरा ने बताया कि इस मानचित्र में सात तहसील है जिसमें सिरोही जिले की रेवदर, सिरोही, शिवगंज तहसील व जालौर जिले की भीनमाल, आहोर व जसवंतपुरा तहसील तथा बनासकांठा की अमीरगढ तहसील का समावेश हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0209-1024x682.jpg)
मानचित्र में विभिन्न 9 परगनों को 9 रंगो मे दर्शाया गया है तथा हर परगने के गांवों को अंकित किया है जो की संख्या में कुल 99 हैं। नवपरगने के बंधुओं ने इस मानचित्र को लेकर खुशी जाहिर कर अजयराज प्रेमराज रायगर परिवार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0207-1024x682.jpg)
इस दौरान दण्डीस्वामी देवानंदजी महाराज ने गौसेवा को नारायण सेवा बताते हुए कहा कि यथासंभव जरूरतमंद लोगो के साथ जीव जन्तुओ तथा गौमाता की सेवा करनी चाहिए। अध्यक्ष कन्हैयालाल ने दानदाता अजयराज प्रेमराज रायगर परिवार के नेक कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी साथ ही अजयराज रायगर का ब्रह्मधाम ट्रस्ट की और से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0206-1024x682.jpg)
समाजसेवी नटवरलाल पोसिन्तरा ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के कोटे से राजनीतिक पद प्राप्त करने के पश्चात समाज को भूल जाता है और आमंत्रण पत्रिका मे नाम छपने के पश्चात भी समाज के कार्यक्रम मे मौजूद न रहे तो उन्हे सोचना और समझना चाहिए कि उनको कद पद समाज के हिसाब से मिला हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0205-1024x682.jpg)
इस दौरान समाजसेवी जगदीश नून ने युवाओ के स्वरोजगार के संदर्भ में विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जसवंतपुरा व मालाराम मणोरा ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के लिए यह मानचित्र मार्गदर्शक का काम करेगा। दण्डीस्वामी ने दानदाता व गणमान्य लोगों की मौजूदगी मे फीता काटकर मानचित्र का अनावरण किया।
इस अवसर पर ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल तंवरी, पूर्व अध्यक्ष मालाराम मणोरा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार जसवंतपुरा, पूर्व उपाध्यक्ष नटवरलाल पोसिन्तरा,समाजसेवी प्रताप डूंगरी, समाजसेवी जगदीश कुमार नून, देवाराम रेवदर व वरिष्ठ पत्रकार व जिला सीएलजी सदस्य सुरेश जुगनू वलदरा आदि का अतिथ्य रहा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0184-1024x682.jpg)
कार्यक्रम में आए अतिथियों का माला,साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अनावरण समारोह मे आबूगोड परगना के साथ नवपरगना के सैकड़ो समाज बन्धु उपस्थित रहे।
इस दौरान ब्रह्मधाम ट्रस्ट के महामंत्री टायगर अशोक वराडा, उपाध्यक्ष रणछोडराज मामावली, कोषाध्यक्ष गुलाबचंद, रामलाल नारादरा, गेमराज मोहब्बतनगर, प्रताप कैलाशनगर, बीटी पुरोहित, रतनलाल सनवाडा, बाबुलाल दांतराई, मोटाराम, नारायणलाल तंवरी, चेलाराम सरतरा, झालाराम, प्रभाराम नून, छगनलाल फाचरिया, भरत सिलदर, मंछालाल जसवंतपुरा, गजानंद फुंगणी, छगनलाल मंडवाडा, गणेशराम सिलोईया, भंवरलाल वेंलागरी, मीठालाल फाचरिया, प्रभाराम कालन्द्री, कन्हैयालाल सिंदरथ, हीरालाल सिलदर समेत नवपरगना के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में समाजसेवी व भामाशाह अजयराज रायगर ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हमारें विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित जुगनू की खास रिपोर्ट।