![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230815_212611-1.jpg)
नागाणी। ग्राम पंचायत नागाणी में हुए उपचुनाव में वार्ड नं दो से बबीदेवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। ग्राम विकास अधिकारी फ़ाउलाल सुथार के अनुसार उपचुनाव में वार्ड नं दो से 99 वर्षीय बबीदेवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। इस दौरान रिटर्निग अधिकारी गोपाल राम प्रजापत, सरपंच भारतीदेवी, मानाराम मेघवाल सहित कई वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।