![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230926_160517-1.jpg)
मण्डार। रा.उ.मा.वि. मण्डार (सिरोही) में प्रधानाचार्य कालूराम रावल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी चेतन वाणिका ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर सभी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना पर विस्तृत वार्ता की।इस मौके रामनिवास, रमेश कुमार पुरोहित, कन्हैयालाल गुरु भी उपस्थित रहे। भूराराम मेघवाल ने निस्वार्थ सेवा ही सच्ची सेवा है का संदेश दिया, साथ ही श्वासों पर नियंत्रण द्वारा योग भी सिखाते हुए योग का दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों द्वारा कविता पाठ,गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में श्रमदान आदि गतिविधियां भी संपन्न की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230926_160505.jpg)