
सिरोही। जिले में मतदाता जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजन के अन्तर्गत 223 स्कूलो, 20 काॅलेजो, 21 विभागों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित विशेष एप- 1. वीएचए- के माध्यम से निर्वाचन सूची में नाम जुडवाना, नाम पता संशोधन व मोबाईल नम्बर लिंक करना, मृत्यु, स्थानांतरण आदि कारणो से वोटर लिस्ट से नाम पृथक करना,वोटर आईडी को आधार से लिंक करना, ई-ऐपिक डाउनलोड, ईवीएम संबंधी जानकारी प्राप्त करना बताया, 2. सक्षम- इसके माध्यम से दिव्यांग पंजीकरण करवा सकते है, संशोधन करवा सकते है, व्हीलचेयर के लिए आवेदन, मतदान सूची में नाम खोजने, बूथ की जानकारी, दिव्यांग को घर बैठे वोट देने की सुविधा की जानकारी दी, 3. सीविजिल- विद्यार्थियों को सत्य व ईमान से सरकार बने मतदान से की थीम पर किसी संदिग्ध व गडबडी की सूचना डाली जा सकती है जिस पर आॅडियो/वीडियो की सुविधा भी है इसमें शिकायत के बाद 100 मिनट के अन्दर शिकायत के निवारण की जानकारी दी गई , 4. सुविधा केंडिडेट- उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव प्रचार आदि से संबंधित चाही गई अनुमति की स्थिति की जाॅच करने की सुविधा की जानकारी दी 5. केवाईसी- केंडिडेट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवाईसी एप के माध्यम से मतदाता जान सकता है की जानकारी दी । ’‘पछतावा नही पडताल करे पूर्ण विवेक से मतदान करे ‘‘ मतदान की थीम को समझाया गया है। साथ ही सिरोही जिले के 223 उच्च माध्यमिक विद्यालयों, 16 काॅलेजों के 56164 विद्यार्थियों को एप के बारें में जानकारी प्रदान की।

चुनाव से जुडे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम)सिरोही/आबूपर्वत/रेवदर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिरोही, आयुक्त, नगरपरिषद, सिरोही, विकास अधिकारी पंचायत समिति (समस्त), जिला शिक्षा अधिकारी/मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सिरोही, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सिरोही, उपनिदेशक, महिला एवं बालविकास विभाग, सिरोही, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सिरोही, जिला श्रम कल्याण अधिकारी, सिरोही, एनालिस्ट कम प्रोग्रामर, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग, सिरोही, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, सिरोही, पर्यटन विभाग, सिरोही, उपनिदेशक, कृषि (विस्तार) सिरोही, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, सिरोही, जिला खेल अधिकारी, सिरोही, उपरजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, सिरोही, स्काउट विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्वायत शासन विभाग, कॉलेज शिक्षा के सभी कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित विशेष एप को डाउनलोड करवाया गया।