
रेवदर। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी पर्यवेक्षक, राजकोट विधायक रमेश भाई पटेल ने रेवदर नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे चुनावी फ़ीडबैक लिया। पटेल ने कहा की राजस्थान सरकार जो रेवड़ी बाँट रही है इससें प्रदेश मजबूत नहीं होता बल्कि जनता के हित के काम करवाने से प्रदेश मजबूत होता हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने देश का नाम पूरी दुनिया में फेमस कर दिया है। आयोजित बैठक में व्यापार एसोशियन के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने विधायक पटेल का साफा पहनाकर स्वागत किया गया और व्यापार मंडल ने कहा की हम व्यापारी भाजपा के साथ है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रकाश राज रावल द्वारा मंच संचालन किया गया। शक्ति केन्द्र संयोजक पूरण राव ने बताया कि इस दौरान बैठक में विधायक जगसीराम कोली, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक नटवर लाल दर्जी, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल घांची घांची, जिला मंत्री हरीश लोहार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आत्माराम वैष्णव, एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भेरा राम भील, मन की बात जिला संयोजक मगन कोली, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, दसरथ सोनी, सुमन कोली, वरिष्ठ नागरिक कांतिलाल दवे, अमृत लाल सोनी,शांतिलाल अग्रवाल,पोपट लाल घांची,गोरधन घांची,प्रकाश जैन,हस्तीमल सोनी,हरिश घांची,कैलाश पुरोहित,बाबू लाल दर्जी,दिनेश अग्रवाल,पुखराज खंडेलवाल, मफत लाल दर्जी,दिनेश सोनी,गोपाल सुथार आदि कई कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित रहे।