![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/12/img_20241225_1926081528670363-777x1024.jpg)
अनादरा। भाजपा अनादरा मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती, अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में अनादरा के भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक सुशासन दिवस के रूप में मनाई।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वे भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने प्रधानमंत्री पद तीन बार संभाला, वे हिंदी के महान कवि, पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जन संघ के संस्थापकों में से एक थे और वे जन संघ के 1968 से 1973 तक अध्यक्ष भी रहे और दीपेंद्र सिंह पीथापुरा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत देश को विकसित भारत बनाने की नींव रखी थी जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संभव होती दिख रही है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री केसाराम कोली ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुई थी तब प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ही बने थे।
कार्यक्रम में महामंत्री अशोक पुरोहित ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की भारत को लेकर एक सोच थी कि भारत भूख, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो और इसको साकार करने के लिए उन्होंने आजीवन प्रयास किया। आज आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश जोशी, मंडल मंत्री कन्हैयालाल पुरोहित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा कोली, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश चौधरी, हड़मतिया बूथ अध्यक्ष प्रवीण कोली, सविता कोली आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।