![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231223_211337324097296.jpg)
पेरवा। माँ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रवीण भाई शाह द्वारा पेरवा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण किया। ताकि इस सर्दी के मौसम में बच्चें ठंड से अपना बचाव कर सकें।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231223_2113491060542651.jpg)
इस दौरान बुजुर्गों को कंबल का भी वितरण किया गया। गौरतलब है कि प्रवीण भाई शाह हमेशा ही मानवीय कार्यो में आगे रहते हैं। उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गौ सेवा में एवं मानवीय सेवाओं में बढ़चढ़ कर योगदान दिया जाता हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231223_212504964572947.jpg)
आज इनके साथ पेरवा में प्रवीण दवे, भूराराम कलबी आदि लोग उपस्थित थे। पेरवा विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों, विद्यार्थियों द्वारा प्रवीण भाई शाह का साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए विद्यालय परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।