![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240302_210749355058958.jpg)
जयपुर/रेवदर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सिरोही जिले से भाजपा में पूर्व जिला मंत्री रहे प्रकाश मेघवाल पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए और पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में अहम ज़िम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री के रूप में ज़िम्मेदारी सौपी है। इसको लेकर पूरे सिरोही जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में ख़ासा उत्साह गया और उनके प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं और मित्रों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। गौरतलब है कि प्रकाश मेघवाल छात्र राजनीति और संघ पृष्ठभूमि से से आते है। उनका राजनीतिक कॅरियर एबीवीपी में इकाई प्रमुख से शुरू हुआ उसके बाद उन्होंने जिला सह संयोजक से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम किया। भाजपा युवा मोर्चा में मण्डल उपाध्यक्ष से लेकर जिला एससी मोर्चा के दो बार जिला अध्यक्ष रहे साथ ही, संगठन में जिला मंत्री के रूप में निःस्वार्थ भाव से पार्टी में सेवा दी और संगठन को मज़बूत किया। वे एक बार रेवदर से पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं। उनके द्वारा सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया है वही पार्टी के प्रति लगन और वफ़ादारी देखते हुए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश में प्रदेश मंत्री जैसी अहम ज़िम्मेदारी सौपी है। जिसका निकट भविष्य में पार्टी को संगठन के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी काफी फायदा देखने को मिलेगा। प्रकाश मेघवाल को गांवों का संगी न्यूज़ की तरफ से हार्दिक बधाई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240302_2107362097208277.jpg)