मंडार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, किसानों की समस्या, सरकारी कार्मिकों की मनमानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220523_204534.jpg)
कस्बें में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मंडार जब्बर सिंह को प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि आज लगातार बिजली कटौती होने से किसान की फसल बर्बाद हो गई है एवं किसान को काफी हानि हुई हैं। उन्होंने मुआवजा देने की मांग की। वही उन्होंने सरकारी कार्मिकों की मनमानी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की, बताया कि सरकारी कार्मिक आमजनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220523_201816-675x1024.jpg)
साथ ही जनसमस्याओं को बताने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपमानित भी करते हैं। जिसका कांग्रेस को काफी नुकसान हो सकता हैं। साथ ही उन्होंने ज्ञापन में उन्होंने माही बजाज डेम पानी बँटवारा, सरकारी कार्मिकों की मनमानी, पेचका प्रकरण में दर्ज मामलों, आबादी भूमि आवंटन,कृषि संयंत्र अनुदान की पेंडिंग फ़ाइल पर त्वरित कार्यवाही, हाइवे रोड को बायपास करने,क्षेत्र में हों रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम आदि के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220523_201717-783x1024.jpg)
इस दौरान मफतलाल बुनकर, इब्राहिम खा भाटी,हीरसिंह बीका, पोपटलाल माली, करसन पंचाल, डायाराम पुरोहित वासाडा,हीराराम भाट,रमेश जोशी, हितेश जैन, शिवराज सिंह,मफा राम, लवजीराम,आसुराम लूणिया,छगनलाल राणा,इमरान, इम्तियाज, शकूर खान, अमराराम सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।