उड़-सिरोही। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान जारी है …. सिरोही तहसील की उड़ ग्राम पंचायत में 6 अक्टूबर को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/61021-3.jpeg)
इस शिविर में स्थानीय विधायक संयम लोढा एवं सरपंच डूंगाराम मेघवाल के हाथों से ग्रामवासियों को पट्टों का वितरण किया गया। वही ग्राम पंचायत द्वारा शिविर प्रभारी एवं एसडीएम सिरोही के मार्गदर्शन में करीब 70 आवासीय पट्टे बनाये गए एवं उनका वितरण किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/61021-1.jpeg)
इस शिविर में एसडीएम रमेश चंद्र, तहसीलदार नीरजा कुमारी, विकास अधिकारी रानू इन्किया, बीसीएमओ डॉ विवेक जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर चारण, उपसरपंच नरपतसिंह, ग्राम विकास अधिकारी भरत कुमार नागर की उपस्थिति रही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/61021-2.jpeg)
आयोजित इन शिविरों में एक ही छत के नीचे ग्रामवासियों के कई विभागों से जुड़े कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, सहित अन्य कई विभागों के कार्य किये जा रहे हैं।
हमारें विशेष संवाददाता सुरेश जुगनू की खास रिपार्ट।