![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240221_214649325096987.jpg)
रेवदर। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ का आज रेवदर आगमन पर लुणोल के वेडेश्वर मामाजी मंदिर के प्रांगण में राजपूत समाज, करणी सेना एवं 36 कौम के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में साफा माला पहनाकर एवं सिरोही कि प्रसिद्ध तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240221_2147491457611266.jpg)
इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, रेवदर-आबूरोड के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, किसान नेता व उप सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज, गणपत सिंह निम्बोडा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि किसानों के हित में लगातार काम करने के कारण संगठन ने प्रदेश में उच्च मुकाम दिया है। पउन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया था,वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के बाद किसान सम्मान निधि शुरू की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240221_2147371368072624.jpg)
उन्होंने बताया कि भाजपा एवं भाजपा किसान मोर्चा जनता की सेवा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गांव, गरीब और किसान के बीच रहकर उनसे संपर्क और संवाद करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240221_2147172050946613.jpg)
इस दौरान रेवदर- आबूरोड के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, किसान नेता सुजान सिंह वडवज, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपतसिंह निम्बोडा, शिवगंज भाजपा पर्व मण्डल अध्यक्ष गणपत सिंह कैलाशनगर, आनंदपाल सिंह धाणता, भाजपा युवा मोर्चा बाड़मेर प्रभारी दीपेन्द्रसिंह पिथापुरा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा पोसीतरा, पोसीतरा सरपंच महेंद्र कुमार मेघवाल, उप सरपंच सूरजपाल सिंह देवड़ा, सरेचदान चारण, पीथापुरा पूर्व सरपंच नानजीराम देवासी, जयदीप सिंह पिथापुरा, प्रकाशराज रावल जीरावल, महेंद्र सिंह जालमपुरा, केशरसिंह नागाणी, नेनसिंह वडवज, भागीरथ सिंह देवड़ा, अनोपसिंह वडवज, विनय चौधरी, विक्रम सिंह बुटडी, धनपत सिंह पादर, नितेश मेवाड़ा, कैलाश जोशी, वचनाराम देवासी, दिनेश प्रजापत, मानाराम नागाणी, रेवदर ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हरीसिह देवड़ा, दिनेश चौधरी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन पुरोहित, महीपाल सिंह मालगांव, रघुपाल सिंह मालगांव, गोकुल देवासी, पाता राम देवासी, विक्रम चारण, गणपतसिंह देवड़ा, भरत सिंह बीका सहित सैकड़ों लोगों मोजूद थे।