जयपुर/रेवदर। शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास तक मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बजट पूर्व ध्यानाकर्षण महारैली का आयोजन किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230203_175002.jpg)
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जयपुर द्वारा इस महारैली का आयोजन आज शुक्रवार को जयपुर में किया गया। आयोजित इस महारैली में कर्मचारियों ने कई मांगों को मानने की बात कही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230203_175024.jpg)
जिसमें कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 3600 करने, पदोन्नति में दूसरे पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 करने, अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी(राजपत्रित अधिकारी) की ग्रेड पे 4800 करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बजट पूर्व ध्यानाकर्षण महारैली का आज जयपुर में आयोजन किया गया। इस दौरान रेवदर पंचायत समिति से सहायक प्रशासनिक अधिकारी रणजीत कुमार जीनगर, वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार मालवीय, कनिष्ठ लिपिक हरीश दवे, गोविन्द लाल, कानाराम,करसन कुमार गर्ग आदि ने अपनी मांगों को लेकर इस महारैली में भाग लिया।