गुंदवाड़ा। सरपंच गुंदवाड़ा वगताराम चौधरी, विद्यालय सहायक, विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं भामाशाह बनकर विद्यालय में 7 एलसीडी टीवी भेंट की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184925.jpg)
उसी से विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन करवाया जाएगा। जो कि बहुत ही उम्दा प्रयास होगा साथ ही एक शानदार पहल हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184906.jpg)
आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदवाड़ा में आज राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह 2023 का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच वगताराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम सिंह आढ़ा एसीबीईओ द्वितीय, स्थानीय ग्राम पंचायत गुंदवाडा के पीईईओ आनंदीलाल रैगर एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमृत सैन रहें।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184915.jpg)
कार्यक्रम में आएं अतिथियों का फूल माला एवं साफ़ा पहनाकर,स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। गुंदवाड़ा सरपंच वगताराम चौधरी ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा बहुत जरूरी है साथ ही उन्होंने बेटियों को पढ़ाने के लिए जोर दिया। उन्होंने बताया कि अभी सरकार द्वारा स्कूलों में बच्चों हेतु मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन मुफ्त दूध पिलाया जा रहा हैं। इसीलिए बच्चों को दूध का सेवन करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे और शरीर में मजबूती रहे। उन्होंने सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किएं जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।इस दौरान युवा सरपंच वगताराम चौधरीने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई नए प्रयोग कर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कोशिश की गई है इससे ना केवल नामांकन बढ़ा है साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार हुआ है। प्रत्येक पंचायत अथवा गांवों में सैकड़ों स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलें गए, बालिका शिक्षा मुफ्त की गई, बच्चों को निःशुल्क ड्रेस का वितरण किया साथ ही सिलाई के लिए खाते में 200 रुपए भी भेजे गए। साथ ही कई प्रकार की छात्रवृत्तियां दी जा रही है, होनहार छात्राओं को स्कूटी योजना के भी लाभ मिल रहा हैं। सरपंच वगताराम चौधरी द्वारा विद्यालय में शिक्षा के लिए एक एलसीडी टीवी भेंट की गई और विद्यालय में कार्यक्रम हेतु मंच के निर्माण की भी घोषणा की गई।इस दौरान घनश्याम सिंह आढ़ा एसीबीईओ द्वितीय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और शिक्षा पर जोर डाला,शिक्षा क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184935.jpg)
आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184944.jpg)
आज के कार्यक्रम का बेहतरीन मंच संचालन सूरज राम चौहान एवं हनवंत सिंह चारण द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की एक बालिका को भी मंच संचालन का मौका दिया। आज बहुत ही आकर्षक और शानदार तरीके से मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पीईईओ आनंदीलाल रैगर द्वारा बालिका शिक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति की अच्छी खासी उपस्थिति रही जो कि एक अच्छा संकेत हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230125_184854.jpg)
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के स्टाफ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। वही विद्यालय के शिक्षक एवं बीएलओ अरविंद कुमार दर्जी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर सभी को शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के शिक्षक कुलदीप जोशी का आज सिरोही में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान किया गया हैं। आज के कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं वृक्ष बचाओं नाटक बहुत ही उम्दा था। विद्यालय में सरपंच वगताराम चौधरी, शिक्षक सूरज राम चौहान, अरविंद कुमार दर्जी, हनवंत सिंह चारण,विद्यालय सहायक राहुल खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह परिहार, बारहवीं कक्षा के सत्र 2022-23 के विद्यार्थियों द्वारा एवं पूर्व विद्यार्थी सुरेश कुमार द्वारा एलसीडी टीवी भेंट की गई। जो कि विद्यालय में तकनीक के साथ शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक रमेश चौधरी, लता जोशी, अशरफ असगरी, महिपाल चौधरी,हनुमान यादव, निम्बाराम,सलीम भाई, हेमाराम भाट, राहुल खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह परिहार,प्रदीप कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।