रेवदर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का नंदगांव में चल रहे विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने जाते समय रेवदर में मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
पूनिया के रेवदर पहुँचते ही मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिलाप्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री जयसिंह राव, उपप्रधान उर्मिला वैष्णव, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, मंडल महामंत्री मदन जोशी, कैलाश जोशी, आत्माराम वैष्णव, प्रताप पंचाल, मंडल उपाध्यक्ष भरत चौधरी, पूर्व महामंत्री प्रकाश रावल, जिला संयोजक मगन कोली, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम मेघवाल, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री हरीश लौहार, भाजयूमो महामंत्री दशरथ सोनी, नरेश लौहार, शक्तिकेंद्र संयोजक पूरण राव, उपाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, प्रवीण ओड, मंत्री जितु सिंह, तरुण अग्रवाल, प्रह्लाद ओड, जोराराम कोली, वरधाराम कोली, भेराराम राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।