मण्डार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा के आदेशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ द्वारा जिले में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/bant-ganesh.jpg)
जिसमें गणेश पुरोहित बाँट को भाजपा किसान मोर्चा मण्डार, मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/03/ganesh-bhai-baant-768x1024.jpg)
जिसकों को लेकर गणेश पुरोहित को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गणेश पुरोहित ने बताया कि पार्टी ने मेरे पर भरोसा जताया है, मैं पार्टी हित में, किसानों के हित के लिए तन-मन और धन से अपना पूरा योगदान दूंगा। पूरे क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा एवं किसानों के हक के लिए संघर्ष करूंगा।