सिरोही। जनता ने राष्ट्रवाद को अपनाया,परिवारवाद को मजा चखाया। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर आदि राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जबरदस्त जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने मुफ्तखोरी को नकार दिया है।

गुरुवार को जैसे ही चुनाव परिणाम के बारे में रुझान आए और चार राज्यों में प्रचंड लहर के साथ भारतीय जनता पार्टी के बहुमत प्राप्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई और ढोल धमाकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए नृत्य कर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय के सरजावाव दरवाजे में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, दिलीपसिंह मांडानी आदि के नेतृत्व में शहर के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जोरदार तरीके से खुशियां मनाई।

इस मौके पर भाजपा के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर भारत माता की जय के साथ मोदी- योगी के समर्थन में जबरदस्त नारे लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देकर विजय सुनिश्चित करने के लिए देव तुल्य जनता और कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का यह परिणाम है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास व भरोसे को इस जीत ने दर्शाया है वही देश से कांग्रेस मुक्त भारत पर जबरदस्त मतदान करके लोगों ने कांग्रेस को खदेड़ दिया है। जीत के जश्न के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, गीता पुरोहित, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, हेमंत पुरोहित, जबरसिंह चौहान, मांगूसिंह बावली, हेमलता पुरोहित, दमयंती डाबी, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, भरत माली, विक्रमसिंह केराल, रणछोड़ प्रजापत, जुजाराम देवासी, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, दिनेश प्रजापत, बाबूसिंह माकरोड़ा, हितेश ओझा, लुंबाराम राणा, भावेश खत्री, हिमांशु वाघेला, सुनील गुप्ता, जितेंद्र खत्री, महेंद्र खंडेलवाल, नरपतसिंह, शैतानसिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिरोही से लोकेश खंडेलवाल खास रिपोर्ट।