मण्डार। अबकी बार 400 पार पर जमकर कार्य करने के लिए कमर कसी। भाजपा युवा मोर्चा मंडल मण्डार के नेतृत्व में परमहंस बाबा की कुटिया मंडार में शुक्रवार को भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारियों हेतु स्वागत कार्यक्रम रखा गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश मेघवाल रेवदर का एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर, कालू राम चौधरी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर, प्रकाशराज रावल जीरावल के भाजपा जिला मंत्री बनने पर और रावताराम चौधरी मण्डार का भाजपा मण्डार मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कैलाश चौधरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नानजीराम देवासी, एसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कोली, जिला परिषद सदस्य अर्जुन राम भील, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नटवर लाल कोली पीथापुरा, पीथापुरा सरपंच प्रतिनिधि छगनलाल कोली, अजय टांक, पारस भाई जोशी, हमीर भाई देवासी, प्रकाश कुमार बांट, देवा राम चौधरी, हीरालाल, डूंगरा राम देवासी, रमेश पुरोहित, भावेश प्रजापत, शान्तिलाल , मनराराम चौधरी, रणछोड़ राम , कैलाश पुरोहित एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया और सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के सपने को साकार करने की शपथ ली। जालौर सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी को भारी मतों से जीत दिलवाने हेतु भी आह्वान किया।
You are here: Home / देश दुनिया / राजनीति समाचार / भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इससे जुड़ी और खबरें पढ़ें »
दक्षिण भारत की सफ़ल धार्मिक यात्रा पूर्ण कर घर लौटने पर किया स्वागत
सोनेला। माली समाज परिवार के सदस्यों द्वारा एक संघ के रूप में दक्षिण भारत की सफ़ल धार्मिक यात्रा पूर्ण कर अपनें गांव सोनेला लौटने पर … आगे पढ़ें » about दक्षिण भारत की सफ़ल धार्मिक यात्रा पूर्ण कर घर लौटने पर किया स्वागत
- क्षत्रिय शिक्षण संस्थान रेवदर के स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- गुन्दरी रोड़ पर जाकिर भाई की गैराज (मोटर वर्क शॉप) का हुआ शुभारंभ
- निपुण मेले के दौरान गाँधीजी एवं शास्त्री जी को किया गया याद एवं उनके आदर्शों पर चलने की ली शपथ
- गौसेवा, पक्षी सेवा एवं मूक बधिर बच्चों की सेवा कर भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने मनाया अपना जन्मदिन