![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa012197747089.jpg)
जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर निवास पर सिरोही भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री गणपत सिंह निम्बोड़ा ने शिष्टाचार भेंट कर उनको मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने पर बधाई दी और अभिनंदन किया। अति व्यस्तता के बीच भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समय निकाल कर उनसे मुलाकात की। वही गणपत सिंह ने सिरोही जिलेवासियों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित की जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गणपत सिंह ने जिले के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानकारी भी दी।