![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230921_204908-1.jpg)
मंडार। भारतीय किसान संघ तहसील मंडार के कार्यकर्ताओं ने मंडार तहसील मुख्यालय स्तर पर होली चौक के उद्यान में भगवान बलरामजी के जन्मोत्सव को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230921_204858.jpg)
जिसमें जिला अध्यक्ष मावाराम चौधरी के मार्गदर्शन में जिला जैविक प्रमुख केहराराम पुरोहित, जिला बीज प्रमुख प्रतापराम पुरोहित, जिला सहयुवा प्रमुख कानाराम चौधरी, मंडार तहसील अध्यक्ष दिनेश चौधरी, तहसील मंत्री भंवरलाल माली, भारतीय किसान संघ तहसील युवा प्रमुख भलाराम चौधरी, तहसील उपाध्यक्ष मूलाराम पुरोहित, तहसील व्यवस्था प्रमुख दरगाराम सोनाणी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चेलाराम माली,कानाराम सहित भारतीय किसान संघ के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भगवान बलरामजी की स्तुति कर क्षेत्र के किसानों के लिए खुशहाली की मंगलमयी कामना की एवं गुड, मिठाई आदि का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। बैठक में जिलाध्यक्ष मावाराम चौधरी ने बताया कि भगवान बलरामजी हम सब किसानों के कृषि इष्ट देव के रूप में माना गया है। उन्होंने बताया कि भगवान बलरामजी के जन्मोत्सव को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान बैठक में उपस्थित किसानों ने बताया कि वर्तमान में हुई बारिश से कई किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिसका उचित सर्वे करवाकर किसानों को फसल बीमा व मुआवजा दिलवाया जानें की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि मंडार क्षेत्र में किसानों की अपनी फसल प्राकृतिक परिस्थिति अनुकूल नहीं होने से उन फसलों को भारी नुक़सान पहुंचा हैं। उसके बाद बाद बची-खुची फसलों के बाजर में सही दाम नहीं मिलने से किसानों को भारी आर्थिक क्षति होने की संभावना है। वर्तमान में मूंगफली का बाजार भाव के तुलना में समर्थन मूल्य के अनुसार 200 से 250 प्रति 20 किलो बाजार में कम भाव मिलने से किसानों को प्रति क्विंटल 1000 से 1200 का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसलिए किसानों की फसल खरीद करने के लिए समर्थन मूल्य खरीद केंद्र मंडार तहसील मुख्यालय पर खोलने की मांग की साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने किसानों को गत चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन में सभी बैंको में तीन लाख तक सभी किसानों का कर्जा माफ करने के वादे को याद दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम मंडार उपतहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार आसूराम को ज्ञापन सौंपा। कुछ समय पूर्व अतिक्रमण से मुक्त हुई पानी की प्याऊ में किसानों ने अपनी मीटिंग भी की।