रेवदर। राष्ट्रीय युवा दिवस यानी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रेवदर उपखंड पर स्थित मातुश्री शांताबा हजारीमलजी के.पी. संघवी राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0006.jpg)
इस कार्यक्रम के प्रायोजक जीवन सारथी संस्थान-रेवदर व गांवों का संगी समाचार पत्र रहे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0003-1024x768.jpg)
कार्यक्रम के संयोजक सहायक आचार्य विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ’21 वीं सदी का भारत एवं स्वामी विवेकानंद विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ये विजेता रहे – निरमा कुमारी ( प्रथम स्थान ) , पुष्पा कुमारी ( द्वितीय स्थान ) , नीतू कुमारी ( तृतीय स्थान )।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0001-1024x768.jpg)
‘ वही मानवीय मूल्यों का पतन और भ्रष्टाचार विषयक निबंध प्रतियोगिता में मंजूकुमारी ने प्रथम , लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय , प्रकाश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में सीमा कुमारी , मुकेश कुमार , खुशी कुमारी क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। वही ‘ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका ‘ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्रवण कुमार ने प्रथम , अल्का कुमारी ने द्वितीय , जासमीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0020-461x1024.jpg)
‘महिला सशक्तीकरण और बाल विवाह निषेध ( संशोधन ) अधिनियम 2021 ‘ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हीना बानू , वीना कुमारी , अंकेश कुमार क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0019.jpg)
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गांवों का संगी समाचार पत्र एवं जीवन सारथी संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र,पुरस्कार व स्मृति चिह्न दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में गणेश दरिया , अशोक कुमार जाटव , अमित कुमार चंदेल , मानसी भाटी रहें।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0004-1024x768.jpg)
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजबाराम चौधरी , सरपंच , ग्राम पंचायत रेवदर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर युवा में विवेकानंद बनने की क्षमता है , आवश्यकता है स्वयं को पहचानने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति रेवदर की उप प्रधान उर्मिला वैष्णव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0009-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा (सिक्किम) ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को समय के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता है तभी हम भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित कर पाएंगे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0017.jpg)
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का फूल माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य गोविन्द नैनीवाल ने कार्यक्रम के प्रायोजक दोनों संस्थानों का आभार प्रकट किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220112-WA0018.jpg)
इस अवसर पर पंचायत समिति , रेवदर की उपप्रधान , उर्मिला देवी वैष्णव, जीवन सारथी संस्थान रेवदर के अध्यक्ष बलवंत मेघवाल , गांवों का संगी समाचार पत्र के संपादक गोविन्द कुमार, राहुल जोशी, विक्रम मेघवाल, अंकित जोशी,हरीश दवे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य विष्णु कुमार शर्मा ने किया।