![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230623-WA0149-1024x576.jpg)
पादर। शिविर प्रभारी दुदाराम एवं कांग्रेस के रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष लाखाराम चौधरी ने कैम्प में आए ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार द्वारा आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इन महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आज आमजन को महंगाई से राहत देने का उत्कृष्ट कार्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जा रहा हैं। आज ग्रामीणों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, घरेलू एवं कृषि बिजली भी बिल्कुल मुफ्त हो रही हैं। साथ ही लोगों को 25 लाख रुपये तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत निःशुल्क इलाज किया जा रहा हैं। ब्लॉक अध्यक्ष लाखाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को महंगाई से राहत मिली हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान आयोजित महंगाई राहत कैम्प को लेकर ग्रामीणों में दिखा खासा उत्साह, महिला, बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी लाभ सुनिश्चित करने को दिखे उत्सुक। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कैम्प प्रशासन गांवों के संग अभियान अंतर्गत पादर ग्राम पंचायत में दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर शुरू हुआ। आयोजित कैम्प में राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग,आयुर्वेद चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग आदि कई विभागों की स्टाल लगाई गई। कैम्प में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करने का आमजन ने लाभ उठाया। विशेषकर 500 रुपये में गैस सिलेंडर, प्रतिमाह 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री, प्रतिमाह 2000 यूनिट कृषि बिजली फ्री, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित करीब 9 योजनाओं में पंजीयन कराया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230623_192829.jpg)
आयोजित कैम्प में शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी दुदाराम, विकास अधिकारी आवड़दान चारण, नायब तहसीलदार पारस कुमार राणा, कांग्रेस के रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष लाखाराम चौधरी, पादर सरपंच मरगा देवी देवासी, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश सोनी, राजेन्द्र सिंह देवड़ा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव, प्रवीण सोलंकी एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता धीरा राम देवासी, देवी सिंह देवड़ा राशन डीलर, प्रभु राम देवासी आदि की उपस्थिति रही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230623_192843.jpg)
राजस्व विभाग के द्वारा नाम शुद्धिकरण एवं नामांतरण भी किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230623-WA0166-576x1024.jpg)
इस दौरान कैम्प में ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र खण्डेलवाल, नवरंग लाल, आरआई बंशीधर वैष्णव, कनिष्ठ लिपिक भगवत सिंह, हरीश दवे, जलदाय विभाग जेईएन आकाश कुमार, आयुर्वेद विभाग से वैद्य लाजवंती कंसारा, प्रकाश जोशी, अनन्या जॉन एएनएम पादर, सहकारी समिति भटाणा से कालूराम मेघवाल, विद्यालय सहायक रतन कुमार, हरीश कुमार, पूरण सिंह, दलपतसिंह, गणपत सिंह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230623-WA0148-576x1024.jpg)
इस दौरान शिविर में आईटी विभाग से बलदेवराम, कम्प्यूटर अनुदेशक अरविंद कुमार, संजय कुमार, अजित कुमार, कनिष्ठ लिपिक कृष्णलाल गर्ग सहित कई विभागों के कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230623-WA0103-576x1024.jpg)
इस दौरान कैम्प में ग्रामीणों ने गैस एजेंसी द्वारा डायरी नहीं देने आदि की शिकायत भी की। साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि वड़ेची बांध में विद्युत विभाग के ख़म्भे खड़े है जिसके कारण बारिश में कई बार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती हैं। उन्होंने उन खम्भों को बांध क्षेत्र से अलग लगवाने की मांग की।