सिरोही। महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने एवं उनकी मानसिक, शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक समस्याओं को सुनने के लिए जिला मुख्यालय पर इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की स्थापना की गई है।
जिसमें महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए दूरभाष तथा भौतिक रूप से समाधान एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस केन्द्र पर आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए , आर्थिक सशक्तीकरण के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण, असुरक्षा की समस्या निवारण के लिए उनके आत्मविश्वासवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण, विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण या जानकारी आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि जिले में निवासरत महिलाएं एवं बालिकाएं उनकी समस्याओं से संबंधित कोई भी परामर्श एवं सहयोग के लिए इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र सिरोही के सखी नम्बर 02972-294987 पर काॅल कर सकती है। जहां पर कार्यरत परामर्शदाता एवं केंद्र प्रबंधक द्वारा उन्हें परामर्शी सेवाएं दी जाएगी।