बाँट। मानव जीवन अनमोल रे मिट्टी में मत रोल रे, फिर ना मिलेगा, कभी-नहीं, कभी-नहीं, कभी-नहीं रे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_182156.jpg)
योग तिलक सूरीश्वरजी महाराज ने बताया कि आज मानव केवल धन, दौलत, शोहरत, सत्ता की अंधी दौड़ में ही लगा हुआ हैं। यह मानव जीवन बड़े भाग्य से एवं सद्कर्मो से मिला हैं। उन्होंने बताया कि मानव जीवन बड़ा अनमोल है इसे मिट्टी में मत रोलो। आज जरूरत है कि अपने परिवार, बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण हो।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_182146.jpg)
उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय ग्रन्थ रामायण वर्तमान में जीवन जीने का सही मार्ग प्रशस्त करता हैं। आचार्य योग तिलक सूरीश्वरजी महाराज द्वारा आज बाँट गांव में एक दिवसीय प्रवचन दिया गया। जहां पर जैन बंधुओं के साथ-साथ हर जाति के लोगों ने बड़े ही सहज भाव एवं आत्मीयता के साथ प्रवचनों को सुना एवं आत्मसात किया। इस दौरान रसिक भाई जैन, महेंद्र भाई, हसमुख भाई, दिनेश भाई, सुरेश भाई, परेश भाई, कांति भाई, पूर्व प्रधान कालूराम भाई चौधरी, ललित भाई, नीरव भाई, सुरेश भाई पुजारी , दिलीप भाई, बाबू भाई सहित कई जैन बंधु एवं ग्रामीण मौजूद थे।