जयपुर। कौशल एंव नियोजन राज्य मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्र्तगत 1 फरवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक 4 लाख 2 हजार 826 बेरोजगार युवाओं को लाभ दिया गया है।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/12/Mukhyamantri-Yuva-Sambal-Yojana-Registration.jpg)
चांदना ने प्रश्नकाल में विधायक श्रीमती अनिता भदेल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया किप्रदेश में 1 फरवरी 2022 को कुल 16 लाख 54 हजार 106 बेरोजगार पंजीकृत है। इनमें से कुल 13 लाख 64 हजार 290 पंजीकृत स्नातक तथा अधिस्नातक बेरोजगार आशार्थी है। उन्होंने इसका जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत बेरोजगारों में से कुल 6 लाख 11 हजार 831 बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री युंवा संबल योजना अंतर्गत बेरोजगारी भत्ते हेतु आवेदन किया। जिनमें से 31 जनवरी 2022 तक कुल 4 लाख 2 हजार 826 आशार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कौशल एवं नियोजन राज्य मंत्री ने बताया कि कोैशल प्रशिक्षण के लिए 7 हजार 623 तथा इंटर्नशिप के लिए 31 हजार 525 आशार्थियों से सहमति प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि योजना में मार्च 2019 से 31 जनवरी 2022 तक 1346.34 करोड़ रुपये व्यय किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में 503.81 करोड़ रूपये व्यय किए गए।
अशोक चांदना ने बताया कि योजना के अन्र्तगत एक वर्ष में अधिकतम 2 लाख पंजीकृत स्नातक तथा योजनान्र्तगत पात्र आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पूर्ण होना, भत्ता स्वीकृति की अधिकतम समय सीमा 2 वर्ष पूर्ण होना, लाभार्थी को रोजगार प्राप्त होना, लाभार्थी द्वारा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेना, इंटर्नशिप के लिए स्वीकृति प्रदान नहीं करना, नियमित शिक्षा प्राप्त करना तथा परिवार की आय दो लाख रुपये से अधिक होने के कारण बेरोजगारी भत्ते आवेदन निरस्त किये जाते है।
उन्होंने बताया कि सरकार बेरोजगारी भत्ते से वंचित पात्र बेरोजगारों को भी बेरोजगारी भत्ता देने का विचार रखती है। वर्तमान में इस योजना में सम्पूर्ण प्रदेश में एक समय में अधिकतम लाभार्थियों की सीमा दो लाख है। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से बेरोजगारी भत्ता बन्द किये जाने पर लाभान्वितों की अधिकतम सीमा तथा लाभ प्राप्त कर रहे लाभान्वितों के अन्तर को शेष रहे सत्यापित किये जा चुके आवेदनों में से वरीयता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है। यह एक सतत प्रक्रिया है।
चांदना ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के बिन्दु संख्या 56 के अनुसार आशार्थियों को 3 माह के कौशल प्रशिक्षण के साथ राजकीय विभाग में 4 घन्टे की इन्टर्नशिप करवाते हुए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए 27 अक्टूबर 2021 को नवीन दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके है। उन्होंने जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में ऎसा कोई आशार्थी विभाग की जानकारी में नहीं है जो सरकारी नौकरी लगने के बाद भी बेरोजगारी भत्ता उठा रहा है। यदि इस तरह का प्रकरण ध्यान में आता है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने गत सरकार एवं वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेरोजगार भत्ते की तुलनात्मक विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभागीय पोर्टल पर 1 जनवरी 2013 से 31 जनवरी 2022 तक जिला कार्यालयों में पंजीकृत स्नातक एवं अधिस्नातक आशार्थियों का जिलेवार विवरण तथा 1 फरवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक विभागीय पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का जिलेवार विवरण भी दिया। चांदना ने मार्च 2019 से 31 जनवरी 2022 तक मुख्यमंत्री युवा संबज योजना के तहत वितरित की गई राशि का जिलेवार विवरण विस्तार से बताया। इसी प्रकार उन्होंने इसी योजना के अन्र्तगत प्रारंभ से 31 जनवरी 2022 तक जारी की गई स्वीकृतियों का जिलेवार, वर्गवार एवं लिंगवार विवरण को भी विस्तार से बताया।
चांदना ने दिसंबर 2018 से जनवरी 2022 तक मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत लाभान्वित पात्र आशार्थियों को वितरित की गई राशि का जिलेवार विवरण को भी जानकारी दी। उन्होंने 31 दिसंबर 2021 तक अजमेर जिले में भत्ता हेतु प्राप्त आवेदनों का तहसील वार विवरण, गत सरकार के कार्यकाल में लाभान्वित व वितरित राशि का विवरण तथा प्रदेश के जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत आशार्थियों का जिलेवार विवरण की भी सदन में विस्तार से जानकारी दी।