अनादरा। मुस्लिम वक्फ कमेटी अनादरा के चुनाव आम सहमति से हुए जिसमें फकीर मोहम्मद कुरैशी को सदर बनाया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220903_170138.jpg)
पूर्व जिला सदर फिरोज पठान व हाजी सय्यद खुर्शीद अली कि सदारत में दिनांक 02-09-2022 जुम्मा की शाम को अनादरा मस्जिद में एक मीटिंग रखी गई। जिसमें मुस्लिम् समाज के सभी युवा एवं बुजुर्ग आम एकत्र हुए। जिसमें आम सहमति से से फकीर मोहम्मद को सदर बनाया गया व 11 सदस्यों कि कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमे नायब सदर,सेकेट्री,नायब सेकेट्री,खजांची,व छह मेंबरान भी चुने गये।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220903_170126.jpg)
इस बैठक में अब्दुल मजीद कुरैशी,मोहम्मद फारूक कुरैशी, वली मोहम्मद मोसला, मेहबुब, जाकिर हुसैन कुरैशी,जलाल भाई मुसला,उका भाई मुसला,जहूर खान रंगरेज़,अनवर खा,याक़ूब भाई ,युनुस कुरैशी,गफूर भाई रंगरेज़,हुसैन खान,सराफत खान घोसी, निसार खान मुसला,मो.निसार अहमद,सलीम खान मुसला,सहित मुस्लिम समाज के बंधु मौजूद थे। समाज बंधुओ ने नए सदर का फूल मालाओ से किया स्वागत- यह कमेटी अनादरा में स्थित दरगाह, मस्जिद व अन्य सभी मुस्लिम वक्फ जायदादो का इंतजाम का कार्य देखेगी व कार्य करवायेगी। फकीर मोहम्मद के सदर बनने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सोलंकी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, कानाराम मेघवाल ,जीवराज जैन सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।