मण्डार। कस्बें में रामनवमी के शुभ अवसर पर शानदार शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आदर्श विद्या मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो बस स्टैंड, लक्ष्मी जी मंदिर, गायत्री चौक (खारी वाव), हाइवे रोड, तीन रास्ता, बोहरा वास, मुख्य बाजार, पावड़िया फला, पूँछड़िया हनुमानजी होते हुए पुनः आदर्श विद्या मंदिर पहुंची।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220409-WA0258.jpg)
आयोजित शोभायात्रा में हजारों रामभक्तों का सैलाब उमड़ा था। रामभक्तों पर जगह-जगह ग्रामीण पुष्प वर्षा कर स्वागत करते देखे गए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG20220410120807-1024x768.jpg)
रामभक्तों हेतु जगह-जगह लोगों ने पीने के पानी, शरबत, टॉफी ,शिकंजी आदि की भी शानदार व्यवस्था की थी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220410_181324.jpg)
खारी वाव के पास मुस्लिम समाज द्वारा रामभक्तों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था भी की थी। वही तीन रास्ता मण्डार पर गणेश घांची एवं अन्य भक्तों द्वारा भी पानी की व्यवस्था की थी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220410-WA0105-1024x462.jpg)
मुख्य बाजार में भी व्यापारियों एवं जागरूक नागरिकों ने रामभक्तों हेतु शरबत की व्यवस्था की, वही हनुमानजी मंदिर के पास भी जागरूक नागरिक पूर्व सरपंच बाँट ललित कुमार भाट , महेश अग्रवाल, हीरसिंह बीका जेतावाड़ा, करसन पंचाल, चंदू अग्रवाल आदि ने भी रामभक्तों हेतु शिकंजी की व्यवस्था की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG20220410120847-1024x768.jpg)
वही बोहरा वास में बोहरा समाज के जागरूक नागरिक मेहताजी आदि ने रामभक्तों को टॉफी का वितरण किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220410-WA0163.jpg)
आज आयोजित भगवान श्री राम की शोभायात्रा बहुत ही ऐतिहासिक शोभायात्रा रही। हजारों रामभक्तों की इसमें उपस्थित रही वही सभी धर्म के लोगों ने सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220410-WA0110-1024x768.jpg)
आयोजित शोभायात्रा में श्री राम कमेटी के कुलदीप कुमार मेघवाल रामपुरा, विधायक जगसीराम कोली, सरपंच परबत सिंह देवड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व प्रधान कालूराम चौधरी, गणपत सिंह निम्बोडा, दिनेश कोली, गुलाब माली, मावाराम चौधरी, रणजीत सिंह परिहार, जगदीश सोलंकी, वार्ड पंच ललित श्रीमाली, सतीश जोशी, तगाराम माली सोनेला, शांतिलाल चौधरी, प्रकाश चौधरी सोरड़ा, चंदन सिंह, रमेशचंद्र चौधरी जालमपुरा, हीराराम चौधरी, रावताराम चौधरी, भलाराम चौधरी, अजय टांक, राहुल माली, देवाराम देवासी, नरभाराम पुरोहित, भारतीय किसान संघ मण्डार अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी जेतावाड़ा, गोविन्द राव, विक्रम सिंह सहित हजारों रामभक्त मौजूद थे।
प्रशासन ने किया बेहतरीन बंदोबस्त
आज आयोजित शोभायात्रा के दौरान तहसीलदार रेवदर जगदीश विश्नोई, राजस्व अधिकारी आसूराम नायक, मण्डार थानाधिकारी अशोक सिंह चारण एवं पुलिस उपाधीक्षक रेवदर घनश्याम वर्मा ने बहुत ही अच्छे ढंग से व्यवस्था की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG20220410130002-768x1024.jpg)
ये सभी अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा के साथ में ही चले एवं व्यवस्था को मजबूती दी।
इस दौरान इस भंयकर गर्मी में भी पुलिस के जवानों ने अपने धैर्य का परिचय दिया। सुबह से दोपहर तक अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता से एवं जिम्मेदारी के साथ निभाई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220409-WA0264.jpg)
इस सफल आयोजन के लिए शोभायात्रा कमेटी के सभी सदस्यों,आयोजकों, रामभक्तों के साथ ही सभी प्रशासनिक कार्मिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। रामकाज में जिन्होंने भी सहयोग दिया उन सभी रामभक्तों का आभार।